@ सिद्धार्थ पाण्डेय पुंदाग (राँची ) झारखंड :-
एस .आर. डीएवी. पब्लिक स्कूल, पुंदाग के विद्यार्थियों ने हिंदी विकास संस्थान के तत्वावधान में आयोजित हिंदी ओलम्पियाड में शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 स्वर्ण ,8 रजत तथा 7 कांस्य पदक प्राप्त करके विद्यालय का मान बढ़ाया।

सप्तम कक्षा की छात्रा दिव्यांशी नाथ को हिंदी ओलंपियाड में राष्ट्रीय स्तर पर हिंदी प्रतिभा सम्मान प्राप्त करने का गौरव प्राप्त हुआ। हिंदी विकास मंच द्वारा उसे नई दिल्ली के तीनमूर्ति भवन के प्रधान मंत्री संग्रहालय में स्मृति चिन्ह, स्वर्ण पदक तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया था। यह उपलब्धि स्कूल के लिए गौरव का विषय है।
यह प्रतियोगिता राज भाषा हिंदी के प्रति रुचि जगाने तथा हिंदी के प्रचार – प्रसार के लिए आयोजित की जाती है, जिसमें देशभर के हजारों विद्यार्थी भाग लेते हैं। यह सम्मान विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम का शानदार परिणाम है।प्राचार्य डॉ तापस घोष ने सभी विजेताओं को बधाई तथा शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम अपने विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर अत्यंत गर्वित हैं। यह न केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि पूरे स्कूल परिवार के लिए प्रेरणा स्रोत है। हम आगे भी उनसे ऐसी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद रखेंगे।
उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की । प्राचार्य डॉ तापस घोष ने कहा कि बच्चे कंपटीशन के माध्यम से अपने प्रतिभा का परिचय दे सकते हैं ।बच्चों को सतत सफलता प्राप्त करने के लिए मेहनत करते रहना चाहिए। मेहनत मानव को सफलता के पथ की ओर अग्रसर करती है ।
ओलिंपियाड में बच्चों का उत्कृष्ट प्रदर्शन सराहनीय है. उन्होंने बच्चों को मेडल पहना सम्मानित कर मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि जीवन में और भी अच्छा करने के लिए सतत प्रयासरत रहना चाहिए। मेहनत की पराकाष्ठा पर पहुंचते ही इंसान के जीवन में सफलता कदम चूमने लगती है । जीवन में आगे बढ़ने के लिए सदैव मेहनत करते रहना चाहिए ।
