ग्राम पंचायत बखरोडी़ की नयी कार्यकारणी की हुयी प्रथम बैठक

@ कमल उनियाल उत्तराखंड :-

उत्तराखंड के 12 जिलो में ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत के चुनाव सपन्न होने के बाद नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियो के शपथ ग्रहण के बाद पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा ग्राम पंचायत की बैठक का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में पौड़ी जनपद के विकास खंड द्वारीखाल के निकटवर्ती ग्राम सभा बखरोडी गाँव के उपग्राम ग्वीन छोटा के पंचायत सभागार में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान मीनाक्षी रावत की अध्यक्षता में प्रथम बैठक आहूत की गयी।

सबसे पहले नवनिर्वाचित प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों का माल्यापर्ण कर स्वागत किया गया और आगामी पाँच साल के लिए कार्यभार सोंपा गया। बैठक में प्रधान मीनाक्षी रावत ने सभी ग्रामवासियों का धन्यवाद किया और कहा वह हमेशा निष्पक्ष भावना से काम करेंगी उन्की पहली प्राथमिकता, शिक्षा, सवास्थय, सडक, गरीबी उन्मूलन जैसे कार्यो पर होगी जिससे आम आदमी लाभावन्तित होंगे।

बैठक में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी राजेश जोशी ने सभी नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्यों और प्रधान को शुभकामनाएं दी और कहा विकास की प्रथम सीढ़ी ग्राम पंचायत से होकर जाती है इसलिए सभी ग्रामवासीयो को एकजुट होकर लोकतंत्र की इस जड को मजबूत करना होगा और सभी को ग्राम पंचायत प्रतिनिधि के सहयोग करके समग्र विकास में अपना सहयोग करना होगा।

पूर्व प्रधान कल्याण सिह रावत और पत्रकार एवम पूर्व उप प्रधान कमल उनियाल ने सभी नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्यों, निर्वाचित ग्राम प्रधान और सभी ग्रामवासियो को शुभकामना दी और आशा जतायी कि नयी ग्राम पंचायत की

कार्यकारणी अपने कार्यकाल में निष्पक्ष और पारदर्शीता से कार्य करके गाँव के चौमुखी विकास में अपना अहम योगदान करेंगे।

इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता भरतलाल, गणेश प्रसाद, महेन्द्र सिंह, मनोहर सिंह , चक्रधर प्रसाद डोबरियाल, सूरेश रावत, लक्ष्मी देवी, अनिता देवी, ममता देवी, मुन्नी देवी, पृथ्वीपाल, सहितग्रामीण मौजूद रहे।

One thought on “ग्राम पंचायत बखरोडी़ की नयी कार्यकारणी की हुयी प्रथम बैठक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...