@ सिद्धार्थ पाण्डेय /चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम ) झारखंड :-
गुआ क्षेत्र में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ईद के अवसर पर समाजसेवी एमडी सलीम कुरैशी की ओर से गरीब और जरूरतमंद बच्चों के बीच कपड़ा वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस वर्ष यह कार्यक्रम गुआ के नूईया क्षेत्र में आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में गरीब परिवारों के बच्चे पहुंचे और उन्हें नए कपड़े दिए गए।

नए कपड़े पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी।कार्यक्रम के दौरान एमडी सलीम कुरैशी ने कहा कि ईद खुशी और भाईचारे का त्योहार है और इस दिन हमें उन लोगों की मदद करनी चाहिए जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं।उन्होंने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से ईद के मौके पर गरीब बच्चों के बीच कपड़ा वितरण करते आ रहे हैं और आगे भी यह कार्य जारी रहेगा। उनका कहना था कि बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।
कपड़ा वितरण कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना की और कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्य से समाज में भाईचारा और प्रेम बढ़ता है। कार्यक्रम में बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी मौजूद थे और सभी ने इस नेक काम के लिए एमडी सलीम कुरैशी को धन्यवाद दिया।
इस मौके पर बच्चों में काफी उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। नए कपड़े पा कर बच्चे बहुत खुश नजर आए और सभी ने ईद की खुशियां एक साथ मनाई।


I have recently started a blog, the info you provide on this website has helped me tremendously. Thanks for all of your time & work.