गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने गर्मजोशी से किया स्वागत

@ गांधीनगर गुजरात :-

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुजरात के अपने दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को अहमदाबाद पहुंचे। राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने हवाई अड्डे पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधानमंत्री अपने गुजरात दौरे के दौरान ‘विकसित भारत, विकसित गुजरात’ के अंतर्गत करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।

प्रधानमंत्री के आगमन पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी.आर. पाटिल, राज्य के मुख्य सचिव पंकज जोशी, पुलिस महानिदेशक विकास सहाय, सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) की अपर मुख्य सचिव मती सुनयना तोमर, एयर मार्शल एस. श्रीनिवास, अहमदाबाद पुलिस आयुक्त जी.एस. मलिक, चीफ प्रोटोकॉल अधिकारी ज्वलंत त्रिवेदी और अहमदाबाद कलेक्टर सुजीत कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने भी उनका स्वागत किया।

3 thoughts on “गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने गर्मजोशी से किया स्वागत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...