गुजरात ने सर्वग्राही पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए इकोसिस्टम तैयार किया है : मुख्यमंत्री

@ गांधीनगर गुजरात :-

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शनिवार को 76वें वन महोत्सव का राज्यव्यापी प्रारंभ कराते हुए स्पष्ट रूप से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिशादर्शन में गुजरात ने सर्वग्राही पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का इकोसिस्टम तैयार किया है।

इस संदर्भ में पटेल ने कहा कि क्लाइमेट चेंज की चुनौतियों का सामना करने के लिए गुजरात ने लाइफ स्टाइल फॉर एन्वायर्नमेंट – मिशन लाइफहरित ऊर्जा के लिए रिन्यूएबल एनर्जी व सोलर रूफटॉपजल संचय के लिए ‘कैच द रेन’ व अमृत सरोवरों का निर्माण तथा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अंतर्गत पेड़-पौधों की बुवाई से हरियाली क्रांति द्वारा पर्यावरण संतुलन से युक्त विकास किया है।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने 76वें वन महोत्सव अंतर्गत राज्य के 24वें सांस्कृतिक वन के रूप में खेडा जिले के गळतेश्वर में 7 हेक्टेयर में निर्मित गळतेश्वर वन का लोकार्पण किया। उन्होंने गुजरात स्टेट वेटलैंड ऑथोरिटी की वेबसाइट की लॉन्चिंगग्राम वन निर्माण तथा पट्टी बुवाई (स्ट्रिप फार्मिंग) की उपज के चेक का ग्राम व तहसील पंचायतों को वितरण और वन विभाग की योजनाओं के लाभार्थियों को चेक का वितरण किया।

उन्होंने ‘हम प्रकृति से प्रेम करेंगेतो प्रकृति हमारा ध्यान रखेगी’ का उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि हम तो पौधे में परमात्मा तथा जीव में शिव देखने वाले लोग हैं। इतना ही नहींप्रधानमंत्री ने भी पर्यावरण संतुलन एवं संरक्षण को हमेशा प्रायोरिटी दी है। इस उद्देश्य से उन्होंने वन महोत्सव का परंपरागत प्रारूप बदल कर वन के साथ जन-जन को जोड़ा है और वन महोत्सवों को जन महोत्सव बनाया है।

पटेल ने बताया कि ग्रीन कवर बढ़ाने के लिए ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियानराज्य में मियावाकी पद्धति से 207 वन कवच निर्माणलगभग 82 नमो वड वन आदि की सफलता के परिणामस्वरूप वन क्षेत्र से बाहर का ग्रीन कवर बढ़कर 1143 वर्ग किलोमीटर हुआ है।प्रधानमंत्री की प्रेरणा से शुरू हुए ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में गुजरात ने गत वर्ष 17.50 करोड़ पौधे लगाने के साथ देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है और इस वर्ष ‘एक पेड़ माँ के नाम’ 2.0 में समग्र राज्य में 10.35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य है।

उन्होंने कहा कि गुजरात देश के विकास का ग्रोथ इंजन बना है। व्यापार-उद्योग के विकास के साथ मानव जीवन के विकास के लिए भावी पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण प्रदान कर समृद्ध एवं स्वस्थ रखने के लिए ग्रीन-क्लीन एन्वायर्नमेंट जरूरी है और वन महोत्सव इसके लिए सक्षम माध्यम हैं।

इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण मंत्री मुळुभाई बेरा ने कहा कि सांस्कृतिक वनों का उद्देश्य लोगों को धार्मिक व औषधीय पेड़ों के विषय में जागृत करनाजलवायु परिवर्तन में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित करनावृक्ष आच्छादन बढ़ाना तथा लोगों तथा विद्यार्थियों एवं बच्चों में पेड़ों के प्रति प्रेम जागृत करना है। इस वर्ष सामाजिक वनीकरण अंतर्गत 39295 हेक्टेयर में बुवाई तथा 20 अर्बन फॉरेस्ट के निर्माण का आयोजन है। पंचरत्न ग्राम वाटिका मॉडल अंतर्गत 1000 गाँवों में प्रति गाँव 50 पौधे लगाए जाएंगे। 2025-26 में 34 पवित्र उपवन बनेंगे और 19895 हेक्टेयर में 153.90 लाख पौधों की बुवाई होगी।

वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री मुकेशभाई पटेल ने कहा कि सामाजिक वनीकरण में राज्य सरकार कटिबद्धता से कार्य कर रही है। खेडा जिले में भी इस दिशा में कार्य करते हुए गोविंदपुरा में वन कवच तथा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान अंतर्गत पीपलग गाँव में वन निर्माण किया गया है।

राज्य सरकार ने ग्रीन ग्रोथ को विकास के पाँचवें स्तंभ के रूप में स्थान दिया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025-26 में ‘हरित वन पथ’ योजनांतर्गत रोडसाइड तथा कोस्टल हाईवे पर 100 हेक्टेयर में पेड़-पौधों की बुवाईएग्रो फॉरेस्ट्री अंतर्गत 35000 हेक्टेयर में खेतों में वृक्षारोपण130 अमृत सरोवरों के चारों ओर प्रति सरोवर 200 पौधों की बुवाई व 136 वन कुटीरों का निर्माण तथा 100 किसान शिविरों के आयोजन की योजना है।कार्यक्रम के प्रारंभ में वन एवं पर्यावरण विभाग के प्रधान सचिव संजीव कुमार ने सभी उपस्थितों का स्वागत कर कार्यक्रम की रूपरेखा दी।

इस कार्यक्रम में खेडा के सांसद देवूसिंह चौहाणपंचमहाल के सांसद राजपालसिंह जादवठासरा के विधायक योगेन्द्रसिंह परमारनडियाद के विधायक पंकजभाई देसाईमहुधा के विधायक संजयसिंह महिडामेहमदाबाद के विधायक अर्जुनसिंह चौहाणकपडवंज के विधायक राजेशभाई झालामातर के विधायक कल्पेशभाई परमारअग्रणी नयनाबेन पटेलप्रधान मुख्य वन संरक्षक तथा हेड ऑफ द फॉरेस्ट फॉरेस्ट ए. पी. सिंहप्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) डॉ. जसपाल सिंहजिला कलेक्टर अमित प्रकाश यादवजिला विकास अधिकारी जयंत किशोरअन्य अग्रणीमहानुभाव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

23 thoughts on “गुजरात ने सर्वग्राही पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए इकोसिस्टम तैयार किया है : मुख्यमंत्री

  1. Greetings from Idaho! I’m bored at work so I decided to check out your site on my iphone during lunch break.
    I love the information you present here and can’t wait to take a look when I get
    home. I’m amazed at how fast your blog loaded on my cell phone ..

    I’m not even using WIFI, just 3G .. Anyways, awesome blog!

  2. To register at roisbet inscription, roisbet inscription,
    you need to follow a few simple steps. First, visit the site and find the registration section. After that, fill out the necessary information. Lastly, confirm your membership for
    full access.

    Have a look at my web page https://rois-bet.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...