गुवा अयस्क खान के सीएसआर तहत तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

@ सिद्धार्थ पाण्डेय /चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम ) झारखंड  :-

स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड के झारखंड खान समूह अंतर्गत गुवा अयस्क खान द्वारा सीएसआर योजना के तहत प्रायोजित तीन दिवसीय फुटबॉल एवं खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को गुवा सेल के प्रभावित गांव दुईया में किया गया।

प्रतियोगिता के पहले दिन फुटबॉल मैचों का आयोजन हुआ, जिसमें जामकुंडिया, लेंम्बरे, दुईया, काशिया पेचा, रोवाम, घाटकुड़ी, गंगदा, अंगरवा तथा छोटा जामकुंडिया गांव के खिलाड़ियों ने भाग लिया। महिलाओं के लिए भी फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। पहला मुकाबला सलाई और दुईया गांव की महिला टीमों के बीच खेला गया।

मध्यांतर से पूर्व ही दुईया महिला टीम ने एक गोल दागकर बढ़त बना ली। पूरे मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए दुईया महिला टीम ने 1-0 से जीत दर्ज कर प्रतियोगिता में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। खेल से पूर्व मुख्य अतिथि गुवा सेल के मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार, विशिष्ट अतिथि महाप्रबंधक सुमन कुमार एवं छोटानागरा पंचायत के मुखिया राजु सांडिल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

इसके बाद मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने फुटबॉल में किक मारकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर रोवाम गांव के मुंडा बुधराम सिद्धू, गंगदा गांव के मुंडा बिरसा सुरीन, दुईया गांव के मुंडा जानुम सिंह चेरवा तथा समाजसेवी उड़दुक चाकिया सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। मैच में रेफरी की भूमिका राजु गोप, विजय कुमार सिद्धू, कालूराम सिद्धू एवं राम चेरवा ने निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...