हेमन्त सोरेन ने न्यायमूर्ति रोंगोन मुखोपाध्याय की माता रीना मुखर्जी के निधन पर शोक प्रकट किया

@ रांची झारखंड :-

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति रोंगोन मुखोपाध्याय के डोरंडा, रांची स्थित आवास पहुंचकर उनकी माता स्मृति -शेष रीना मुखर्जी जी के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया।

मुख्यमंत्री ने परिवारजनों से मुलाकात की और इस दुखद घड़ी में उनका ढांढस बंधाया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक-संतप्त परिजनों को धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय रीना मुखर्जी जी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...