हिमवीर वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन ने वीर नारियों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया

@ नई दिल्ली :-

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की कल्याणकारी संस्था हिमवीर वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (हावा) द्वारा ITBP मुख्यालय, नई दिल्ली में बल की वीर नारियों को सम्मानित करने हेतु एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर भारती कपूर, चेयरपर्सन ‘हावा’ ने वीर नारियों को सम्मानित किया।

अपने संबोधन में भारती कपूर ने कहा कि ‘हावा’ ITBP परिवारों के कल्याण के लिए समर्पित संस्था है, जो बल के परिवारों एवं उनके बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि वीर नारियां साहस, त्याग और धैर्य की प्रतीक हैं तथा हम सभी को उन पर गर्व है। ‘हावा’ सदैव शहीद परिवारों के साथ खड़ी है और उनकी समस्याओं एवं शिकायतों का तत्परता से समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि ‘हावा’ द्वारा हाल के समय में सशक्त नारी–सशक्त परिवार, डिजिटल साक्षरता मिशन, आत्मनिर्भर भारत, आजादी का अमृत महोत्सव, स्वच्छ भारत मिशन एवं ग्रीन इंडिया मिशन जैसे कार्यक्रमों को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाया गया है।

इस अवसर पर डॉ० मंदिरा गुंज्याल, उपाध्यक्षा ‘हावा’ सहित ‘हावा’ की अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्याएं उपस्थित रहीं। उन्होंने वीर नारियों से संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...