@ नई दिल्ली :-
देवभूमि उत्तराखंड में बाबा नीब करौरी महाराज के दिव्य जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार द्वारा टैक्स-फ्री घोषित किए जाने पर शिवाया फिल्म प्रोडक्शन के निर्माता-निर्देशक एवं राष्ट्रीय युवा हिन्दू वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव महेन्द्र नागर ने मुख्यमंत्री का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

नागर ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी जी ने बाबा की फिल्म को टैक्स-फ्री कर सनातन धर्म का सम्मान किया है। यह केवल एक फिल्म को टैक्स-फ्री करना नहीं, बल्कि कैंची धाम की आध्यात्मिक विरासत और करोड़ों भक्तों की आस्था का सम्मान है।
2 करोड़ में बनी फिल्म, बाबा की कृपा से बनी ब्लॉकबस्टर
फिल्म के लेखक-निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने बिना बड़े प्रचार के, सिर्फ बाबा के संदेश ‘प्रेम, सेवा और विनम्रता’ को आधार बनाकर यह फिल्म बनाई। मात्र 2 करोड़ की लागत से बनी यह फिल्म पहले दिन केवल 10 लाख कमा पाई और कई सिनेमाघरों से इसे हटा दिया गया था। लेकिन यह बाबा की ही कृपा है कि भंडारों और माउथ पब्लिसिटी से फिल्म ने तीसरे हफ्ते से पलटवार किया और आज 27 से 54 करोड़ तक कमा कर ब्लॉकबस्टर बन गई है।
निर्देशक और कलाकारों की सराहना करते हुए नागर ने बताया कि बाबा के किरदार में शोभिनव सत्या ने आत्मा डाल दी है। शोभिनव जी पहले इस फिल्म में सेकेंड असिस्टेंट डायरेक्टर थे, लेकिन मुख्य अभिनेता की तबीयत खराब होने पर विशाल जी ने उनका 5 घंटे ऑडिशन लेकर मुख्य भूमिका दी। आज पूरा देश उनकी एक्टिंग का कायल है।
उनके साथ विहान एस. हेगड़े, चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल के. रस्तोगी, गुलशन पांडे, भगवानदास पटेल, राजीव मिश्रा जैसे कलाकार और निर्माता रागिनी एस., नम्रता जी. सिंह, अनुप्रिया ए. नागर ने बेहतरीन कार्य किया है।
200 करोड़ की प्रार्थना
महेन्द्र नागर ने फिल्म की पूरी टीम को बधाई दी और बाबा नीम करौली से प्रार्थना की कि फिल्म 200 करोड़ पार करे। नागर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मांग की कि इस फिल्म को सम्पूर्ण भारत वर्ष में टैक्स-फ्री किया जाए, ताकि बाबा का संदेश हर घर तक पहुंचे।

ok9 cung cấp đa dạng các sản phẩm trò chơi giải trí như: bóng đá, bắn cá, nổ hũ… Cùng nhiều khuyến mãi ưu đãi hấp dẫn tại https://ok9599.com/