जगत प्रकाश नड्डा विश्व एड्स दिवस 2024 पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे

@ नई दिल्ली :

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा विश्व एड्स दिवस पर मध्य प्रदेश में इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम का उदघाटन करेंगे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि होंगे। एचआईवी/एड्स के विरूद्ध भारत के प्रयासों में केंद्रीय भूमिका निभाते हुए मध्य प्रदेश एक दिसंबर 2024 को विश्व एड्स दिवस 2024 के आयोजन की तैयारी कर रहा है।

एचआईवी/एड्स पर संयुक्त राष्ट्र कार्यक्रम (यूएनएड्स) के ध्येय वाक्य सही रास्ते पर चलें के अनुरूप विश्व एड्स दिवस जागरूकता और उपचार के लिए अधिकार-आधारित दृष्टिकोण के साथ एचआईवी/एड्स से संक्रमित लोगों के खिलाफ भेदभाव समाप्त करने पर जोर देगा।

भारत सरकार- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय  का राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन 1992 से ही प्रति वर्ष एक दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाता है। समुदायों, युवाओं, लाभार्थियों और विभिन्न संगठनों को एक साथ लाकर इस आयोजन में वर्ष 2030 तक एचआईवी/एड्स के उन्मूलन के वैश्विक लक्ष्य को प्राप्त करने की चुनौतियों और प्रगति के लिए सहयोग को बढ़ावा दिया जाता है।

इस वर्ष के आयोजन में कई गतिविधियां शामिल होंगी। इसके तहत एक अभिनव प्रदर्शनी लगाई जाएंगी जिसमें नाको द्वारा अपनाए गए डिजिटल तंत्र, सामुदायिक सहभागिता, अभियान-आधारित दृष्टिकोण से हासिल उपलब्धियां, तथा लाभार्थियों द्वारा विभिन्न प्रकार की हस्तनिर्मित वस्तुएं प्रदर्शित की जाएंगी।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन का थीम सॉन्ग भी जारी किया जाएगा जिसे इसके मूल गायक- देव नेगी, मोको कोज़ा और अग्सी सजीव प्रस्तुत करेंगे। इसमें कार्यक्रम की अंतर्निहित भावना प्रकट होगी। इसके अलावा लाभार्थियों की प्रेरणादायक कहानियों द्वारा एनएसीओ के विभिन्न पहल के परिवर्तनकारी परिणाम प्रदर्शित किए जाएंगे। इसमें एड्स नियंत्रण अभियान आगे बढ़ाने के नाको के महत्वपूर्ण संसाधन भी प्रदर्शित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में निम्नलिखित दस्तावेजों का विमोचन और लोकार्पण भी किया जाएगा:

  1. संकल्पक 6वां संस्करण
  2. भारत एचआईवी अनुमान 2023 – तकनीकी रिपोर्ट
  3. कॉफी टेबल बुक (गहन आईईसी अभियान)
  4. रोकथाम प्रगति नवीनतम जानकारी 2023-2024 (चौथा संस्करण)
  5. शोध सार संग्रह खंड II

इस कार्यक्रम में नीति निर्माताओं, सरकार, नागरिक समाज, समुदायों, युवाओं और विकास भागीदार प्रतिनिधियों सहित विभिन्न हितधारक भाग लेंगे। कार्यक्रम का देशभर में लाइव स्ट्रीम होगा ताकि स्वास्थ्य सेवा में समानता बनाने और महामारी के खिलाफ सामूहिक कार्रवाई के लिए प्रेरित करने के प्रयासों में व्यापक जनभागीदारी प्रोत्साहित की जा सके।

मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा, मध्य प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट लोक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, मध्य प्रदेश के लोकसभा सांसद गण, इंदौर नगर निगम की महापौर, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिल वास्तव और अन्य गणमान्य अतिथि इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

One thought on “जगत प्रकाश नड्डा विश्व एड्स दिवस 2024 पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे

  1. My brother suggesteed I mikght like thks weeb site.
    He ued tto bbe tottally right. This pput uup atually madde mmy day.
    Youu caan nnot believe just hoow a lot timke
    I hhad spent ffor thus information! Thank you!
    xnxx

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...