@ सिद्धार्थ पाण्डेय /चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम ) झारखंड :-
भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय कार्यक्रम के निमित्त भाजपा किसान मोर्चा झारखंड द्वारा प्राकृतिक खेती एवं मोटेअनाज हेतु कार्यशाला स्थान गौड़डिघिया विधानसभा जगन्नाथपुर जिला चाईबासा (झारखंड ) मे सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम मे मुख्य वक्ता के रूप मे कार्यक्रम की प्रभारी डाॅ.रानी ठाकुर जी ,रवि दास प्रखंड महामंत्री, जिला मंत्री रूपा सिंह दास और भारी संख्यां में किसानों की उपस्थित मे कार्यशाला सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम मे डॉ.रानी ठाकुर जी को अंगवस्त्र और पौधा देकर सम्मानित किया गया।
डॉ.रानी ठाकुर प्रदेश किसान मोर्चा की सह संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ एवं आज के प्राकर्तिक कृषि कार्यशाला की प्रभारी ने प्राकृतिक कृषि , मोटे अनाज एवं ट्राईकोडर्मा उपयोगिता के विषय मे किसानों को कार्यशाला के द्वारा जागरूक किया।
इस कार्यशाला मे किसान सभी उपस्थित होकर प्राकृतिक खेती हेतु कृषि अनुसंधान और तकनीक को समझे। साथ ही मोटे अनाज के महत्व और उसकी खेती हेतु भी जानकारी को समझे। कार्यक्रम के अंत मे मंदिर के प्रांगण मे एक पेड़ मां के नाम हेतु अमरूद फल का पेड़ लगाया गया। पूरे कार्यक्रम का संचालन रवि दास द्वारा किया गया और अंत मे धन्यवाद ज्ञापन रूपा सिंह दास ने किया।

