@ देहरादून उत्तराखंड :-
11 मार्च 2025 को वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी देहरादून के सभागार में “जलवायु परिवर्तन और सतत विकास लक्ष्य ” विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया।
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा पोषित उक्त सेमिनार का उद्घाटन उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया।गोष्ठी में वरिष्ठ वैज्ञानिक डाक्टर जे बी सिंह पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय भारत सरकार ने सभी का स्वागत करते हुए जलवायु परिवर्तन की विभीषिका और उपायों पर प्रकाश डाला।
मुख्यमंत्री धामी ने सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला।वन मंत्री सुबोध उनियाल ने बन अग्नि से बचाव के लिए उत्तराखंड सरकार के वन विभाग द्वारा किए गए कार्यों को बताया।
उक्त सेमिनार को हॉफ , उत्तराखंड धनंजय, गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी , नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग के की प्राचार्य कर्नल भदौरिया, हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में भूगोल के प्राध्यापक प्रोफेसर मोहन सिंह पंवार,वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के डायरेक्टर डाक्टर गहलौत ने उदघाटन सत्र में संबोधन किया।