जनसंपर्क संचालनालय में अधिकारी कर्मचारियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ

@ भोपाल मध्यप्रदेश :-

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जनसंपर्क संचालनालय में संचालक जनसंपर्क अरविंद कुमार दुबे ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अपर संचालक गुरमीत सिंह वाधवा सहित संचालनालय के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी शपथ ली।

शपथ में राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने तथा देशवासियों के बीच एकता का संदेश फैलाने का संकल्प लिया गया। साथ ही सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों से प्रेरणा लेते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में अपना योगदान देने की शपथ ली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...