केंद्र सरकार की ‘बीमा सखी योजना’ की तर्ज पर ‘लाडो सखी’ योजना शुरू: मुख्यमंत्री

@ चंडीगढ़ हरियाणा :-

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पानीपत से ‘बीमा सखी योजना’ का शुभारंभ किया है। इस योजना में हमारी 9,656 बहनें बीमा सखी बन चुकी हैं। इससे प्रेरणा लेते हुए राज्य सरकार ने ‘लाडो सखी’ योजना शुरू की है। गर्भवती महिला का प्रसव होने और बेटी पैदा होने पर उसकी देखभाल करने वाली ‘लाडो सखी’ को 1 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान किया है।
नायब सिंह सैनी ने कहा कि बहनों-बेटियों को आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए ‘दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ शुरू की गई है। इस योजना में गरीब महिलाओं को 2100 रुपये मासिक आर्थिक सहायता नवंबर माह से ही मिलनी शुरू हो जाएगी। इसके लिए हमने बजट में पहले ही 5 हजार करोड़ रुपए की राशि का प्रावधान किया है।
गरीब परिवारों की महिलाओं को ‘हर घर-हर गृहिणी योजना’ के तहत हर महीने केवल 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जा रहा है। इसका लाभ 14 लाख 50 हजार परिवारों को मिल रहा है। प्रदेशभर में महिला सांस्कृतिक केंद्र खोले जा रहे हैं। अब तक 131 केन्द्र खोले गये हैं। इनमें माताएं-बहनें भजन, गीत, नृत्य आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम कर सकेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...