खेल अनुशासन, टीमवर्क, नेतृत्व और आत्म-विश्वास जीवन-कौशल सिखाता है-बालेश्वर उरांव

@ सिद्धार्थ पाण्डेय /चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम ) झारखंड  :-

बड़ाजामदा थाना क्षेत्र के ओपी प्रभारी बालेश्वर उरांव ने फुटबॉल खेल- कूद के क्रम मे गुवा दौरेे में खिलडियों को बताया कि विद्यार्थी जीवन में खेलकूद केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि शारीरिक और मानसिक विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा है ।जो स्वास्थ्य सुधारता है, तनाव कम करता है, अनुशासन, टीमवर्क, नेतृत्व और आत्म-विश्वास जैसे जीवन-कौशल सिखाता है, और स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क के सिद्धांत के अनुरूप पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ाता है ।

साक्षाकार के क्रम में ओपी प्रभारी बालेश्वर उरांव ने बताया कि वर्तमान में क्षेत्र में अमन चैन व शांति को बनाए रखने के लिए पुलिसिया प्रयास पूर्ण रूपेण जारी है।क्षेत्र के लोगों की हर समस्याओं को निराकरण हेतु उनसे सीधा संपर्क कर उन्हें विश्वास दिलाया जा रहा है कि उनकी समस्याओं को हल करने के लिए पुलिस उनके साथ है ।जनता के विश्वास को जीतने के लिए एक अभियान के तहत क्षेत्र में पेट्रोलिंग द्वारा निरंतर चौकसी जारी है ।उन्होंने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान में युवा पथ भ्रष्ट हो रहे हैं ।

गलत कामों को करते हुए नशीले पदार्थों का सेवन करते हुए देखे जा रहे हैं।

क्षेत्र में नशीले पदार्थ गांजा व अन्य शारीरिक नुकसान देने वाले चीजों का उपयोग करने वाले व बेचे जाने वालों पर अविलंब कार्यवाही की जाएगी बरहाल पुलिस जनता का सेवक बन क्षेत्र के लोगों के साथ उनकी समस्याओं को हल करने के लिए पूरे तत्परता से आगे बढ़ रही है।इसमें आम जनता को पूरे विश्वास के साथ सहयोग के लिए आगे आनी चाहिए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...