किसान दिवस पर कृषि विभाग द्वारा आयोजित हुआ किसान मेला गोष्ठी

@ कमल उनियाल उत्तराखंड :-

सरकार किसानो के कल्याण एवम उत्थान के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजना संचालित कर रही है। अपने पसीना बहाकर मिट्टी से सोना उगाने वाले किसान दिन रात हाड तोड़ मेहनत करने वाले अन्नदाता के बिना देश के विकास की कल्पना अधूरी है। इसलिए किसान दिवस का मूल उद्देश्य प्रगतिशील किसानो को सम्मान और उन्की भूमिका को समझना अति आवश्यक है।

इसी परिप्रेक्ष्य में विकास खंड द्वारीखाल में कृषि विभाग द्वारा विविध समस्याओं और उन्हें तकनीकी रुप से सक्षम और जागरूक करने हेतु किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमे आतमा परियोजना के अध्यक्ष रवीन्द्र रावत, परियोजना अधिकारी ग्राम्य विकास विभाग विवेक कुमार उपाध्याय, प्रभारी खंड विकास अधिकारी यशपाल सिह विष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य पुष्पा रावत, विधायक प्रतिनिधि जयपाल सिह रावत ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रवीन्द्र रावत ने कहा जब तक किसान आर्थिक और सामाजिक रुप से समक्ष नहीं होगे तब तक देश का विकास अधूरा है। ब्लाक तकनीकी प्रबंधक द्वारीखाल संजय कुकरेती ने गोष्ठी में कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी उन्होने कहा किसानो को खेती की नयी तकनीकी, वैज्ञानिक पद्धति और बाजार के अवसरो और कल्याण कारी योजनाओं की जानकारी साझा की। गोष्ठी में आये रेखीय विभाग सहकारिता, पशुपालन, उद्यान विभाग राजस्व विभाग ने अपने अपने विभागो से संचालित योजनाओं के बारे में बताया।

उद्यान विभाग के प्रभारी कैलाश कोहली ने विभाग से संचालित योजना पालिया हाउस, वर्मी कम्पोस्ट पिट, घेरबाड आदि योजनाओं की जानकारी दी।पशुचिकित्ससा अधिकारी नीलम पुरोहित ने बताया कि पशुपालन विभाग बकरी पालन, गाय पालन, कुक्कुट पालन के लिए अनुदान दे रहा है जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ हो सकेगी।

भरसार कृषि विश्वविद्यालय से आये वैज्ञानिक डाक्टर धीरेन्द्र ने वैज्ञानिक पद्धति से आधुनिक खेती के बारे में उपयोगी जानकारी दी। इस मौके पर प्रगतिशील किसान कुलदीप सिह विष्ट और कीर्ति सिह का सम्मान किया गया। किसान कुलदीप सिह ने उत्पाद वस्तुओं को बाजार न मिलने पर दुख जताया।

इस मौके पर सहायक कृषि अधिकारी न्याय पंचायत के मुकेश कुमार, नेहा कंडवाल, आकृति सिह, हिमानी भंडारी श्रेया रावत, रजत सिह, अंतरिक्ष सेनी, किसान सहायक सुभास सिह, मधूसूदन, ग्राम प्रधान इतेन्द्र सिह, प्रमोद सिह, आनन्द सिह सहित किसान सोभन सिह, जयपाल सिह, मीना देवी, पवन सिंह सहित सेकडो किसानो ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...