@ कमल उनियाल उत्तराखंड :-
सेबी (SEBI) के तत्वावधान में मनाए जा रहे वर्ल्ड इन्वेस्टर वीक (05 से 11 अक्टूबर 2026) के अंतर्गत आज दिनांक 06.10.2026 को महाविद्यालय के कॉमर्स विभाग एवं करियर काउंसलिंग / प्लेसमेंट सेल के संयुक्त तत्वावधान में वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष वेबिनार का आयोजन किया गया।

यह वेबिनार सेबी द्वारा अधिकृत संस्था Excellence Global Skills के सहयोग से हाइब्रिड मोड (ऑनलाइन एवं ऑफलाइन) में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
वेबिनार के मुख्य विशेषज्ञ एवं वक्ता सीए वैभव झावेर (CA Vaaibhav Jhaverr) रहे। उन्होंने छात्राओं को वित्तीय प्रबंधन से जुड़े अत्यंत महत्वपूर्ण विषयों पर सरल एवं व्यावहारिक भाषा में जानकारी प्रदान की।
अपने उद्बोधन में उन्होंने निम्नलिखित विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला:
– बचत (Saving) एवं आय (Income) का प्रबंधन
– निवेश (Investment) की मूल अवधारणा
– Time Value of Money (समय के साथ पैसे का मूल्य)
– निवेश का गोल्डन नियम – 50-30-20 फॉर्मूला
– Investment Portfolio Management
– SIP (सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) का महत्व
– चक्रवृद्धि ब्याज (Compound Interest) की शक्ति
– Dabba Trading जैसे अवैध ट्रेडिंग से बचाव

सीए वैभव झावेर ने छात्राओं को समझाया कि कम उम्र से ही बचत और सही निवेश की आदत डालकर किस प्रकार आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बना जा सकता है। उन्होंने SIP के माध्यम से छोटे-छोटे निवेश से बड़ा फंड बनाने और कंपाउंडिंग के लाभों को उदाहरणों सहित समझाया। साथ ही उन्होंने गैरकानूनी डब्बा ट्रेडिंग से होने वाले नुकसानों के प्रति भी जागरूक किया।
कार्यक्रम के अंत में छात्राओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों का विशेषज्ञ द्वारा समाधान किया गया l
महाविद्यालय प्राचार्य ने Excellence Global Skills एवं सीए वैभव झावेर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्राओं को वित्तीय रूप से साक्षर और जागरूक बनाने में अत्यंत सहायक सिद्ध होंगे। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
