@ कमल उनियाल उत्तराखंड :-
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम का 09 अगस्त 2026 को राजकीय महाविद्यालय कन्वघाटी, कोटद्वार में शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. हरीश चंद्र ने ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी।

कार्यक्रम की मुख्य बातें:
1. शपथ ग्रहण: इस अवसर पर समस्त स्टाफ और छात्राओं ने “हर घर तिरंगा” अभियान को सफल बनाने की शपथ ली और अपने घरों पर तिरंगा फहराने का संकल्प लिया।
2. रैली एवं जागरूकता: छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर महाविद्यालय परिसर में प्रभात फेरी निकाली। इस दौरान “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारे गूंजे।
3. प्रतियोगिताएं: महाविद्यालय में 09.08.2026 से 15.08.2026 तक विभिन्न कार्यक्रम जैसे देशभक्ति गीत गायन प्रतियोगिता, निबंध लेखन और पोस्टर मेकिंग ,रंगोली एवं पेंटिंग प्रतियोगित का आयोजन किया जायेगा।
प्राचार्य प्रो. हरीश चंद्र ने अपने संबोधन में कहा कि “हर घर तिरंगा” अभियान का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को जागृत करना और आजादी के आंदोलन में शहीद हुए वीरों को याद करना है। उन्होंने सभी से 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों, दुकानों और संस्थानों पर गर्व के साथ तिरंगा फहराने की अपील की। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण और छात्र- छात्राएं उपस्थित रहीं।
