कट्टुपल्ली में भारतीय नौसेना के लिए तीसरे बेड़े के सहायक जहाज का कील बिछाने का कार्य

@ कट्टुपल्ली तमिलनाडु :-

तीसरे बेड़े के सहायक जहाज का ‘कील बिछाने’ समारोह 09 जुलाई 25 को मेसर्स एलएंडटी शिपयार्ड, कट्टुपल्ली में आयोजित किया गया, जिसमें वाइस एडमिरल राजाराम स्वामीनाथन, युद्धपोत उत्पादन एवं अधिग्रहण नियंत्रक और भारतीय नौसेना, एचएसएल और मेसर्स एलएंडटी के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

भारतीय नौसेना ने अगस्त 2023 में पाँच बेड़े के सहायक जहाज (FSS) के अधिग्रहण के लिए एचएसएल के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए थे, जिनकी डिलीवरी 2027 के मध्य में शुरू होगी।

सार्वजनिक-निजी भागीदारी की ताकत का प्रदर्शन करते हुए, एचएसएल ने देश की जहाज निर्माण क्षमता का प्रभावी ढंग से उपयोग करने और डिलीवरी के लिए कठोर समय-सीमा को पूरा करने के लिए मेसर्स एलएंडटी शिपयार्ड, कट्टुपल्ली को दो जहाजों के निर्माण का उप-अनुबंध दिया है।

नौसेना में शामिल होने पर, एफएसएस समुद्र में बेड़े के जहाजों की पुनःपूर्ति के माध्यम से भारतीय नौसेना की ‘ब्लू वाटर’ क्षमताओं को मज़बूत करेगा। 40,000 टन से अधिक विस्थापन वाले ये जहाज ईंधन, पानी, गोला-बारूद और भंडार ले जाएँगे जो समुद्र में बेड़े के दीर्घकालिक और निरंतर संचालन को सक्षम बनाते हैं, जिससे इसकी पहुँच और गतिशीलता में वृद्धि होगी।

अपनी सहायक भूमिका में, ये जहाज प्राकृतिक आपदाओं के दौरान कर्मियों की निकासी और राहत सामग्री के शीघ्र वितरण हेतु मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) कार्यों के लिए सुसज्जित होंगे। स्वदेशी रूप से डिज़ाइन और निर्मित यह युद्धपोत भारतीय ओईएम से प्राप्त उपकरणों से सुसज्जित है।

यह प्रतिष्ठित परियोजना भारतीय जहाज निर्माण उद्योग को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ावा देगी और आत्मनिर्भर भारत, मेक इन इंडिया और मेक फॉर द वर्ल्ड जैसी भारत सरकार की पहलों का एक सच्चा समर्थक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...