लैन्सडौन के मटियाली रेंज में वनाग्नि सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन

@ कमल उनियाल उत्तराखंड :-

हर साल जंगलो में आग लगने से पर्यावरण के लिए ही नहीं मानव जीवन के लिए भी खतरा बना रहता है। आग से जैव विविधता, प्राकृतिक जल स्रोत तथा बेजुबान जानवरों को भी नुकसान पहुँचता है। लेकिन इस वर्ष शासन, प्रशासन, वन विभाग ने सख्त गाइडलाइंस जारी कर जंगलो को वनाग्नी से बचाने का अभियान छेड रखा है।

इसी के तहत भूमी संरक्षण वन प्रभाग लैन्सडौन के मटियाली रेंज में वनाग्नि सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में वन विभाग के उच्च अधिकारी, केन्द्र से आये अधिकारी, वन रेंज अधिकारी द्वारा कार्यशाला में आये, जनप्रतिनिधि, सरपंच, फायर फाईटरो और स्थानीय लोगो के साथ वनाग्नि के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तृत जानकारी साक्षा की।

गोष्ठी में अपर प्रमुख वन संरक्षक निशांत वर्मा ने कहा वनाग्नी नियन्त्रण के लिए वन विभाग ठोस रणनीति पर काम कर रहा है इसके लिए हर स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है। वन संरक्षक शिवालिक राजीव धीमान ने कहा सभी डिविजनल फारेस्ट आफिसर अपनी टीम को सक्रिय रखें तथा जंगलो में नियमित गश्त करायें तथा आग लगने की आशंका पर त्वरित एक्शन लिया जा सके।

केन्द्र से आये प्रतिनिधि आदित्य कुमार कमांडेन्ट एनडीएम ए, श्रीमती नीलम शाह एआईजी यूएसडीए ने वन पंचायतो प्रतिनिधियो, फायर फाईटरो, स्थानीय ग्रामीणो, वन कर्मियो से वनाग्नी के समन्ध में जानकारी ली और अपने अनुभवो को साझा किया तथा जमीनी वास्तविकता के समन्ध में गहन जानकारी प्राप्त की वे स्थानीय भागीदारी तथा सहयोग की भावना से काफी प्रभावित हुये।

अपर प्रमुख वन संरक्षक और वन संरक्षक शिवालिक वृत द्वारा मटियाली रेंज का क्रू स्टेशन का भी निरीक्षण किया गया उन्होने क्रू स्टेशन में रखे विभिन्न उपकरणो को परखा तथा क्रू स्टेशन में तैनात कर्मियो से वार्तालाप किया।प्रभागीय वना अधिकारी भूमी संरक्षण वन प्रभाग लैन्सडौन स्पर्श काला तथा

कोटद्वार वन प्रभाग के प्रभागीय वन अधिकारी आकाश गंगवार ने बताया कि वनाग्नी से बचने के लिए वन विभाग ने जंगलो के आस पास रहने वाले लोगो को जागरुक करने का विषेश प्रयास किया है जिससे वनाग्नि घटना मे कमी आ रही है। वनक्षेत्र अधिकारी विशन दत्त जोशी ने कहा इस तरह की पहल जंगलो को आग से बचाने में कारगर साबित होगी।

इस अवसर पर उप प्रभागीय वन अधिकारी प्रशान्त हिन्दवाण, उप प्रभागीय वन अधिकारी कोटद्वार वन प्रभाग पूजा पयाल, वन क्षेत्र अधिकारी दुगड्डा रेंज उमेश जोशी, वन क्षेत्र अधिकारी कोटद्वार विपिन जोशी, द हंस फाउंडेशन सीडीश सतीश चंद्र बहुगुणा, ब्लाक काडिनेटर संजय बगवाल रोहित सिह मटियाली रेंज के वन दरोगा कमलेश रतूडी वन आरक्षी सतेन्द्र रावत, सरपंच लंगूरी सोहन सिह, ममता देवी, संगीता देवी, सुनीता देवी, हेमलता देवी यशोदा देवी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...