माउंट आबू ज्ञान सरोवर में मीडियाकर्मियों का पाॅंच दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न

@ वीरेंदर सैनी राजस्थान :-

माउंट आबू ब्रह्माकुमारी संगठन के ज्ञान सरोवर में चल रहे मीडियाकर्मियों के राष्ट्रीय सम्मेलन के खुले सत्र को सम्बोधित करते केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि देश का अन्नदाता किसान पूरी मेहनत के साथ देश के पालन-पोषण प्रयासरत रहता है।

धरतीपुत्रों को वर्तमान समय में विभिन्न खेती व प्राकृतिक खेती की तरफ अपने कदम बढ़ाने होंगे। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया का देश को आर्थिक व सामाजिक रूप से विकसित करने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। शोषित, पीड़ित व वंचित समाज को सशक्त बनाने के लिए मीडियाकर्मियों को हमेशा अपने नेत्रों को खुला रखना है।

संगठन के विज्ञान व तकनीकी प्रभाग के अध्यक्ष मोहन सिंघल ने कहा कि हर व्यक्ति की नज़र हमेशा मीडिया की तरफ ही रहती है। मीडिया संसार के हर कोने में हो रही घटनाओं को पलक झपकते ही एक कोने से दूसरे कोने तक पहुंचा देता है।

इसी तरह से राजयोग भी मन को एक सैकेंड में इस लौकिक जगत से अलौकिक जगत ब्रह्माण्ड में रहने वाली परमशक्ति से जोड़ देता है।

संगठन के महिला प्रभाग की राष्ट्रीय संयोजिका डॉ. सविता अरोड़ा, साहित्य संपादक, कवि एवं शिक्षाविद् डॉ. विवेक गौतम, सोनीपत डीआईपीआरओ राकेश गौतम, ओम शांति मीडिया एडिटर डॉ. बी.के. गंगाधर, राजयोग प्रशिक्षिका बी.के. योगिनी बहन ने भी मीडिया के विभिन्न विषयों के तहत मीडिया को सशक्त बनाने, समाज को नई दिशा देने, वर्तमान चुनौतियों में मीडिया की सकारात्मक भूमिका तथा मीडिया कर्मियों को सशक्त कैसे बनाया जा सकता है विषय पर विस्तृत प्रकाश डाला।

मल्टी मीडिया प्रमुख सह प्रभाग अध्यक्ष बी.के .करुणा, प्रभाग उपाध्यक्ष बी. के. आत्मप्रकाश, दिल्ली से आये एक समाचार पत्र के एक्ज़ीक्युटिव चीफ़ एडिटर विष्णु प्रकाश त्रिपाठी, प्रभाग के राष्ट्रीय संयोजक बी.के. शान्तनु, बी. के. निकुंज, बी. के. सुशांत, बी. के. सरला, जयपुर क्षेत्रीय संयोजिका बी. के. चंद्रकला, डॉ. बी. के. रीना आदि ने भी वैश्विक शांति और सदभाव के अग्रदूत के रूप में मीडिया की भूमिका “विषय पर अपने-अपने विचार व्यक्त किये।

वहीँ, कार्यक्रम में देश भर से शामिल हुए मीडियाकर्मियों को शिक्षा प्रभाग की उपाध्यक्ष बी. के. शीलू बहन ने राजयोग का अभ्यास कराते हुये गहन शांति की अनुभुति कराई।

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में वीरेंद्र सैनी ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय मीडिया सम्मेलन को देश हित में बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्थान राष्ट्रीय मीडिया सम्मेलन के माध्यम से विश्व में शांति-सद्भाव की कड़ी को मजबूत करने का सार्थक प्रयास समय-समय पर करता रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...