@ भोपाल मध्यप्रदेश :-
मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा गौवंश एवं पशुओं की अवैध तस्करी, क्रूरतापूर्वक परिवहन तथा अवैध बूचड़खानों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। विगत एक माह में सिवनी, खरगोन, कटनी एवं बुरहानपुर जिलों में कार्रवाई कर 409 पशु/गोवंश को सुरक्षित मुक्त कराया, वहीं तस्करी एवं अवैध परिवहन में प्रयुक्त वाहनों को जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।
कटनी
चौकी निवार पुलिस ने क्रूरतापूर्वक एवं बिना परमिट 354 पशुओं का परिवहन करते हुए 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान 354 पशुओं सहिया 12 चक्का टाटा ट्रक जब्त किया। आरोपियों के विरुद्ध पशु क्रूरता निवारण अधिनियम एवं मोटरयान अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
सिवनी
कोतवाली पुलिस ने गौवंश तस्करों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सागर से नागपुर ले जा रहे 23 गौवंश को मुक्त कराया तथा 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर कंटेनर जब्त किया।
इसी प्रकार अवैध रूप से संचालित बूचड़खाने पर कार्रवाई करते हुए 04 मवेशियों को सुरक्षित मुक्त कराया तथा 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

खरगोन
पुलिस ने अवैध गौवंश तस्करी के विरुद्ध लगातार कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में कुल 14 गौवंश को मुक्त कराया तथा 02 वाहन जब्त किए।
बुरहानपुर
थाना कोतवाली पुलिस ने अवैध गौवंश परिवहन करने वाले तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए 14 नग गौवंश को मुक्त कराया तथा लगभग 2 लाख 80 हजार रुपये कीमत का ट्रक भी जब्त किया।
मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा अवैध पशु परिवहन एवं तस्करी के विरुद्ध निरंतर निगरानी रखते हुए कानून के अनुरूप कठोर कार्रवाई की जा रही है। आमजन से अपील है कि ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना निकटतम थाने में दे सकते हैं।


