@ शिलांग मेघालय :-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड में मेघालय के प्रसिद्ध जीवित रूट ब्रिजों (Living Root Bridges) का उल्लेख करते हुए उनके संरक्षण में स्थानीय समुदायों की भूमिका की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण इन प्राकृतिक पुलों के सामने कई चुनौतियां खड़ी हो रही हैं, लेकिन मेघालय के लोगों ने इनके संरक्षण की जिम्मेदारी प्रभावी ढंग से निभाई है।
उन्होंने बताया कि पहले इन रूट ब्रिजों की वास्तविक संख्या का पता लगाना आसान नहीं था, लेकिन स्थानीय लोगों ने स्वयं इनकी गणना शुरू की और आज 120 से अधिक रूट ब्रिजों की नियमित देखभाल की जा रही है। विभिन्न टीमें हर वर्ष इन पुलों की स्थिति का निरीक्षण करती हैं, जबकि कुछ समुदायों ने आसपास के क्षेत्रों को मजबूत बनाने के लिए नर्सरियां भी विकसित की हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि मेघालय अपनी प्राकृतिक सुंदरता, बादलों से ढके पहाड़ों और लोगों के आत्मीय व्यवहार के लिए जाना जाता है, लेकिन वहां के रूट ब्रिज भी राज्य की एक अनूठी पहचान हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यहां ‘रूट’ का अर्थ रास्ता नहीं, बल्कि पेड़ों की जड़ों से है।

उन्होंने बताया कि इन जीवित पुलों का निर्माण एक लंबी और धैर्यपूर्ण प्रक्रिया है। रबर के पेड़ों की जड़ों को वर्षों तक सावधानीपूर्वक दिशा देकर जलधाराओं के ऊपर फैलाया जाता है। समय के साथ ये जड़ें मजबूत होकर प्राकृतिक पुल का रूप ले लेती हैं। विशेष बात यह है कि ये जीवित पुल समय के साथ और अधिक मजबूत होते जाते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि ये पुल मेघालय के लोगों की सृजनशीलता, धैर्य और प्रकृति के प्रति सम्मान का उत्कृष्ट उदाहरण हैं।
प्रधानमंत्री ने जानकारी दी कि भारत ने इन जीवित रूट ब्रिजों को UNESCO की विश्व धरोहर सूची में शामिल कराने के लिए आवेदन किया है।
उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि इस वर्ष Hailey War को पद्म सम्मान से नवाजा गया है। पीएम मोदी ने कहा कि हैली वार ने अपने जीवन के 50 से अधिक वर्ष इन रूट ब्रिजों के संरक्षण और देखभाल में समर्पित किए हैं, जो सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील की कि यदि उन्होंने मेघालय के इन जीवित रूट ब्रिजों का भ्रमण किया है, तो वे अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करें, ताकि अधिक से अधिक लोग इस अनोखी प्राकृतिक धरोहर के बारे में जान सकें और इसके संरक्षण के प्रति जागरूक हो सकें।

Nền tảng c168 thường xuyên triển khai các chương trình ưu đãi dành cho thành viên mới và người chơi lâu năm, góp phần gia tăng trải nghiệm giải trí.
Nền tảng c168 thường xuyên triển khai các chương trình ưu đãi dành cho thành viên mới và người chơi lâu năm, góp phần gia tăng trải nghiệm giải trí.
Để đảm bảo an toàn thông tin và tránh các rủi ro từ website giả mạo, người chơi nên ưu tiên truy cập qua hệ thống Link C168 chính thức đã được nhà cái xác thực. Nền tảng này chú trọng kiến tạo môi trường giải trí minh bạch, đồng thời thúc đẩy văn hóa chơi có kiểm soát nhằm hạn chế tối đa các rủi ro tài chính phát sinh ngoài ý muốn. Cảnh báo rủi ro: Cá cược trực tuyến mang tính chất may rủi cao, hãy luôn giữ sự tỉnh táo và biết điểm dừng đúng lúc.