मजदूर दिवस मनाने को लेकर झारखंड मजदूर संघर्ष संघ ने मजदूरों के साथ की बैठक

@ सिद्धार्थ पाण्डेय /चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम ) झारखंड  :-

मजदूर दिवस मनाने को लेकर झारखंड मजदूर संघर्ष संघ कार्यालय में संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे की अध्यक्षता में मजदूरों के साथ बैठक किया गया। बैठक में मजदूर दिवस बृहद रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही मजदूर दिवस पर गुवा सेल खदान में विशिष्ट सेवा प्रदान करने वाले मजदूरों को सम्मानित किया जाएगा। बैठक के दौरान श्री पांडे ने मजदूरों से कहा कि आज देखा जाए तो गुवा सेल प्रबंधन मजदूरों का शौषण किया जा रहा है।

मजदूरों को मिलने वाली सुविधाओं को सेल प्रबंधन बंद करने जा रही है, यूनियन इसे कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगी, मजदूरों के हक के लिए हमेशा झारखंड मजदूर संघर्ष संघ लड़ते आया है और मजदूरों को अपना हक को दिला कर रहेगी। यह मजदूर दिवस मजदूरों के लिए ही है। इस बैठक के माध्यम से एलान करते हैं कि गुवा सेल प्रबंधन मजदूरों का शौषण करना बंद करें अन्यथा इसके लिए सेल का चक्का जाम ही क्यों ना करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...