@ देहरादून उत्तराखंड :-
शुक्रवार को वादी लव कुमार तमांग निवासी चांदमारी घंघोडा द्वारा कोतवाली कैण्ट में अज्ञात चोर द्वारा मन्दिर से घंटियां चुरा ले जाने के सम्बन्ध में दी गयी तहरीर के आधार पर थाना कैट मे मु.अ.सं. – 106/26 धारा 305 (डी) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण हेतु पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल तथा उसके आस-पास आने जाने वाले रास्तो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर 23 जुलाई 2026 चेकिंग के दौरान कैण्ट क्षेत्रान्तर्गत चैरी ग्राउण्ड के पास से घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त विशाल थापा को घटना में चोरी की गई मन्दिर की घंटियों के साथ गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वो नशे का आदी है तथा अपने नशे की आवश्यकताओ की पूर्ति के लिये उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना में चोरी की गई मन्दिर की घंटियों को अभियुक्त बेचने की फिराक में था पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त:-
विशाल थापा पुत्र रामपाल थापा निवासी- ग्राम चांदमारी, घंघोडा, थाना कैंट, देहरादून
बरामदगी:
घटना में चोरी की गयी मन्दिर की घंटियां
पुलिस टीम:-
1- अ.उ.नि. गिरीश चन्द
2- कां. सूरज राणा
3- कां. केदारनाथ
