मुख्य सचिव पहुंचे निंबाहेड़ा— 35 वर्ष पूर्व निंबाहेड़ा से की थी राजकीय सेवा की शुरुआत

@ चित्तौड़गढ़ राजस्थान :-

राज्य के मुख्य सचिव श्री वी.श्रीनिवास शनिवार को चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा उपखंड कार्यालय पहुंचे। निंबाहेड़ा आगमन पर उनके उस समय के सहकर्मियों, राज्य कर्मियों एवं सहयोगियों ने साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।
उल्लेखनीय है कि मुख्य सचिव ने 35 वर्ष पूर्व उपखंड अधिकारी, निंबाहेड़ा के रूप में अपनी राजकीय सेवा की शुरुआत की थी। इस दौरान मुख्य सचिव ने अपने पुराने कार्यकाल की स्मृतियों को साझा करते हुए कहा कि निंबाहेड़ा में विकास की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने 35 वर्ष पूर्व और वर्तमान समय के विकास कार्यों की तुलना करते हुए क्षेत्र में हुए बदलावों पर संतोष व्यक्त किया। मुख्य सचिव ने श्री सांवलिया सेठ मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

One thought on “मुख्य सचिव पहुंचे निंबाहेड़ा— 35 वर्ष पूर्व निंबाहेड़ा से की थी राजकीय सेवा की शुरुआत

  1. I’ve been exploring for a little bit for any high-quality articles or blog posts on this kind of house . Exploring in Yahoo I eventually stumbled upon this website. Studying this info So i’m satisfied to express that I have an incredibly good uncanny feeling I found out just what I needed. I so much indisputably will make sure to do not overlook this web site and give it a glance on a constant basis.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...