मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का अहमदाबाद हवाई अड्डे पर ऊष्मापूर्ण स्वागत

@ गांधीनगर गुजरात :-

27 अगस्त 2026 को मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल अमेरिका और कनाडा की सफल यात्रा कर अहमदाबाद पधारे, तब हवाई अड्डे पर उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी द्वारा उनका ऊष्मापूर्ण स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री ने हवाई अड्डे पर मीडिया से कहा कि गुजरात में अधिक से अधिक वैश्विक निवेश आए; ऐसा हमारा प्रयास रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वैश्विक संबंधों और उन पर विश्वास हमें इस यात्रा में देखने को मिला है। प्रधानमंत्री पर पूर्ण विश्वास के कारण लोग हर सेक्टर में अधिक निवेश करना चाहते हैं।

भारत में आने वाला निवेश गुजरात में आए; इसके लिए हमारा यह प्रयास था। मुख्यमंत्री ने जोड़ा कि सेमीकंडक्टर, एआई, डेटा सेंटर, मैन्युफैक्चरिंग आदि क्षेत्रों के अलावा गिफ्ट सिटी के लिए वित्तीय क्षेत्र की बड़ी-बड़ी कंपनियों के साथ बैठकें बहुत अच्छी रही हैं और वे लोग गुजरात में निवेश के लिए उत्सुक हैं।

मुख्यमंत्री ने अमेरिका और कनाडा की यात्रा फलदायी रहने के विश्वास के साथ कहा कि गुजरात में बहुत अच्छा पूंजी निवेश आएगा।

वैश्विक निवेशकों तथा इनोवेटर्स को आगामी 10-12 जनवरी, 2027 को प्रधानमंत्री की प्रेरणा से आयोजित होने वाली 11वीं वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट में इन्वेस्टमेंट, कोलैबोरेशन और पार्टनरशिप के लिए आमंत्रित किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में आगामी वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2027 को प्रोत्साहन देने के लिए गुजरात सरकार के मुख्यमंत्री तथा मुख्य सचिव सहित उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने अमेरिका तथा कनाडा की यात्रा सफलतापूर्वक पूर्ण की है।

इस प्रतिनिधिमंडल ने सैन फ्रांसिस्को, वॉशिंगटन डी.सी. और न्यूयॉर्क में निवेशकों, टेक्नोलॉजी के अग्रणियों और युवा उद्यमियों तथा इनोवेटर्स और गुजराती डायस्पोरा के साथ मुलाकातें कीं।

मुख्य सचिव एम. के. दास, वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव टी. नटराजन, उद्योग एवं खान विभाग की अपर मुख्य सचिव ममता वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजीव कुमार तथा मुख्यमंत्री के अपर प्रधान सचिव डॉ. विक्रांत पांडे के अलावा राज्य के उद्योग-व्यापार जगत का प्रतिनिधिमंडल भी मुख्यमंत्री के साथ इस विदेश यात्रा में सहभागी बना।

मुख्यमंत्री तथा मुख्य सचिव सहित उच्चाधिकारियों के साथ यह प्रतिनिधिमंडल विदेश यात्रा सफलतापूर्वक पूरी कर गुजरात वापस लौटा, तब अहमदाबाद हवाई अड्डे पर इंडेक्स्ट-बी के प्रबंध निदेशक के. सी. संपत, अपर उद्योग आयुक्त अमित प्रकाश यादव, अहमदाबाद शहर पुलिस आयुक्त अनुप सिंह गहलोत, अहमदाबाद जिला कलेक्टर भव्य वर्मा सहित अधिकारियों ने उपस्थित रहकर उसका स्वागत किया और सफल यात्रा के लिए शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...