@ गांधीनगर गुजरात :-
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अषाढ़ी दूज के पावन अवसर पर स्वामीनारायण गुरुकुल विश्वविद्या प्रतिष्ठानम (एसजीवीपी) अहमदाबाद की ओर से आयोजित 18वीं रथयात्रा को मेमनगर स्थित एसजीवीपी गुरुकुल से प्रस्थान कराया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवान जगन्नाथ जी की पूजा–अर्चना और आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने उपस्थित महानुभावों और संतों के साथ भगवान जगन्नाथ जी, बहन सुभद्रा जी और भाई बलराम जी की प्रतिमाओं को रथ में विराजमान किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सभी महानुभावों और संतों के साथ रथों को प्रस्थान कराया।
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सभी लोगों को रथयात्रा, अषाढ़ी दूज और कच्छी नए साल की शुभकामनाएं दीं। रथों के प्रस्थान के समय हरि भक्तों ने ‘जय रणछोड़–माखन चोर’ के नाद के साथ वातावरण में अनोखी ऊर्जा का संचार किया।
बालकृष्णदास जी स्वामी जी ने इस अवसर पर कहा कि अषाढ़ी दूज के पावन अवसर पर देश भर में विभिन्न स्थानों पर भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा निकलती है। अहमदाबाद में जगन्नाथ मंदिर की रथयात्रा प्रसिद्ध है।
इसी तरह, मेमनगर, गुरुकुल की रथयात्रा में भी भगवान जगन्नाथ जी मेमनगर और आसपास के क्षेत्रों के नगरजनों को आशीर्वाद और दर्शन देने के लिए भ्रमण पर निकलते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल मेमनगर, गुरुकुल से आज इस रथयात्रा का प्रारंभ कराएंगे, जो हम सभी के लिए प्रसन्नता की बात है।
उल्लेखनीय है कि शास्त्री जी महाराज धर्मजीवनदास जी स्वामी के 124वें जन्मदिन तथा स्वामीनारायण गुरुकुल, मेमनगर के स्वर्ण जयंती महोत्सव के अवसर पर एसजीवीपी–अहमदाबाद की ओर से 18वीं रथयात्रा का आयोजन किया गया।
रथयात्रा में विभिन्न थीमों और सुंदर तरीके से सजाए गए रथों ने भक्तिमय वातावरण का निर्माण किया। यह रथयात्रा शहर के मेमनगर और उसके आसपास के 7 किलोमीटर क्षेत्र में घुमकर शाम को मेमनगर–गुरुकुल में वापस लौटेगी।
एसजीवीपी, अहमदाबाद की ओर से आयोजित रथयात्रा के प्रस्थान के समय उप महापौर जतिनभाई पटेल, मनपा स्थायी समिति के अध्यक्ष देवांगभाई दाणी, अहमदाबाद शहर भाजपा अध्यक्ष प्रेरक शाह, अहमदाबाद म्युनिसिपल ट्रांसपोर्ट सर्विस (एएमटीएस) के चेयरमैन धऱमशीभाई देसाई, सद्गुरु पुराणी बालकृष्णदास जी स्वामी सहित बड़ी संख्या में संत, हरि भक्त और नगरजन उपस्थित रहे।

This is a very good tips especially to those new to blogosphere, brief and accurate information… Thanks for sharing this one. A must read article.
After research just a few of the blog posts in your web site now, and I truly like your means of blogging. I bookmarked it to my bookmark web site record and will likely be checking again soon. Pls check out my site as properly and let me know what you think.