@ अहमदाबाद गुजरात :-
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सोमवार को अहमदाबाद सिविल अस्पताल में विमान दुर्घटना के पीड़ितों से मुलाकात कर उनका हालचाल पूछा तथा पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने मंत्रियों और राज्य के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की, संपूर्ण राहत एवं बचाव कार्य की समीक्षा की और आवश्यक मार्गदर्शन और दिशानिर्देश दिए।
12 जून को अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग और सिविल अस्पताल प्रशासन घायलों को शीघ्र उपचार देने के साथ-साथ पीड़ितों की डीएनए मैपिंग कर उनके पार्थिव शरीर उनके परिजनों को सौंपने के लिए लगातार कार्य कर रहा है।
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सोमवार को अहमदाबाद सिविल अस्पताल की मुलाकात ली, जहां उन्होंने अस्पताल के D2 ब्लॉक में संचालित वेयरीफिकेशन रूम का दौरा किया और इलाज करा रहे मरीजों के स्वजनों को सांत्वना दी।
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को डीएनए सैंपल मैपिंग की पूरी प्रक्रिया और उसके विवरण के बारे में जानकारी दी गई तथा मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों को शीघ्र राहत, गहन जांच और पीड़ितों तथा उनके परिवारों को व्यापक सहायता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने राज्य के मंत्रियों और उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर पूरे राहत एवं बचाव अभियान की समीक्षा की, जहां उन्होंने सभी घायलों को सभी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने और पीड़ित परिवारों को हर प्रकार की सहायता उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
इस दौरान राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल, गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी, राज्य मंत्री जगदीशभाई विश्वकर्मा, मुख्य सचिव पंकज जोशी, राज्य पुलिस महानिदेशक विकास सहाय, अन्य सचिव, अहमदाबाद महानगर पालिका के अधिकारी, सिविल अस्पताल के अधीक्षक सहित विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
