मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से केंद्रीय सरना समिति, रांची के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की

@ रांची झारखंड :-

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से 20 मार्च 2026 को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में केंद्रीय सरना समिति, रांची के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने 21 मार्च 2026 को प्रकृति पर्व – सरहुल के अवसर पर केंद्रीय सरना स्थल, सिरमटोली, रांची में आयोजित होने वाले पारंपरिक सरहुल पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए मुख्यमंत्री को सादर आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की, राहुल उरांव, नीमा तिर्की, सुषमा रानी भगत, मुन्ना उरांव, सचिन कच्छप, बबलू उरांव, लक्ष्मी नारायण मुंडा, अमित मुंडा,  सुनील टोप्पो, बाबूलाल महली, कमिश्नर मुंडा और विजय  कच्छप समेत  कई और सदस्य शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...