@ चंडीगढ़ हरियाणा :-
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के हित में महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

बैठक में भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने प्रदेश के लगभग 1 लाख 20 हजार संविदा कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान बैठक में मौजूद सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को नायब सिंह सैनी ने निर्देश दिए कि एचकेआरएन के माध्यम से लगे जिन कर्मचारियों को डाटा एचआरएमएस 2.0 पोर्टल पर अपलोड नहीं किया गया है, ऐसे कर्मचारियों का डाटा प्राथमिकता के आधार पर पोर्टल पर जल्द अपलोड किया जाए।
बैठक में निर्देश दिए गए कि प्रदेश के जिन कर्मचारियों ने चिरायु योजना के तहत पैसा जमा करवाया हुआ है उनके कार्ड शीघ्र जारी किए जाएँ, ताकि वे योजना का लाभ उठा सकें।
