@ चंडीगढ़ हरियाणा :-
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से आज चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से कई सुधार लागू किए हैं, जिससे फर्म पंजीकरण प्रक्रिया सरल हुई है और कर भुगतान सुव्यवस्थित हुआ है।
उन्होंने मुख्यमंत्री को 1 जुलाई को चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले आगामी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर आने का निमंत्रण भी दिया।

