मुख्यमंत्री ने जलाशय परिसर का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली

@ पटना बिहार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नवादा जिले के नारदीगंज अंचल के मोतनाजे ग्राम के पास अवस्थित गंगा राजगृह जलाशय का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने जलाशय परिसर का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा जल आपूर्ति योजना के तहत गया, बोधगया, नवादा और राजगीर में लोगों को गंगा का पानी शुद्ध पेयजल के रूप में उपलब्ध कराया जा रहा है। लोगों को शुद्ध पानी निरंतर उपलब्ध कराते रहें, इसमें किसी प्रकार की कोई रुकावट न हो। इस जलाशय परिसर को व्यवस्थित, साफ-सुथरा और पर्यावरण के अनुकूल बनाए रखें।
इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने नालंदा जिले के राजगीर में गृद्धकूट भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने गृद्धकूट भवन से होते हुए नये रोप-वे का जायजा लिया और वहां पर्यटकीय सुविधाओं की जानकारी ली।
इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने राजगीर इन्टरनेशनल कन्वेंशन सेन्टर में मलमास मेला-2026 की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि मेले की समुचित तैयारी सुनिश्चित की जाए। बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...