मुख्यमंत्री ने जमुई एवं नवादा जिले में विकास योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया

@ पटना बिहा

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने बिहार की समग्र समृद्धि को गति प्रदान करने एवं राज्य को विकसित राज्यों की अग्रणी श्रेणी में स्थापित करने के लक्ष्य के साथ शुरू हुई ‘समृद्धि यात्रा’ के चौथे चरण के अंतर्गत जमुई एवं नवादा जिले में विभिन्न विकास योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया तथा उनकी प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।
इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी ने जमुई में 914 करोड़ रुपये की लागत से कुल 370 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 602 करोड़ रु॰ की लागत की 181 योजनाओं का उद्घाटन एवं 312 करोड़ रु॰ की लागत की 189 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। यात्रा के दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी ने लछुआर में विभिन्न विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।
वहीं नवादा जिले में माननीय मुख्यमंत्री जी ने 244 करोड़ रु॰ की लागत की 21 योजनाओं का शिलान्यास तथा 22 करोड़ रु॰ की लागत की 37 योजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने बुधौल गांव में नवनिर्मित गृह रक्षा वाहिनी परिसर में विभिन्न विभागीय योजनाओं के संबंधित स्टॉल का निरीक्षण किया, साथ ही महिला होमगार्ड प्रशिक्षण केन्द्र का निरीक्षण भी किया।
यात्रा के दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी ने जमुई एवं नवादा में विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों तथा योजनाओं की प्रगति की अधिकारियों के साथ समीक्षा की और निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए, ताकि विकास योजनाओं का लाभ लोगों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचे। इसके अतिरिक्त दोनों जिलों में आयोजित जन-संवाद कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री जी ने लोगों को संबोधित भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...