@ चंडीगढ़ हरियाणा :-
कुरुक्षेत्र के लाडवा विधानसभा क्षेत्र के गांव बूढ़ा और गांव बपदी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने धन्यवादी एवं जनसंवाद कार्यक्रम में शिरकत की। मुख्यमंत्री ने गांवों के विकास कार्यों के लिए 21-21 लाख रुपए देने की घोषणा की।
उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं। साथ ही कहा कि विकास कार्यों के लिए पैसों की कोई कमी नहीं रहेगी।

