मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी की शहादत दिवस,पटना पर आधारित विशेष आवरण का लोकार्पण किया

@ पटना बिहार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शहादत दिवस पर बापू टावर, पटना पर आधारित विशेष आवरण का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बापू टावर की पहचान को राष्ट्रीय पटल पर स्थापित करने एवं इसके संदेश को व्यापक रूप से प्रसारित करने के उद्देश्य से डाक विभाग के सहयोग से इस विशेष आवरण का लोकार्पण किया गया है। उन्होंने कहा कि यह विशेष आवरण पत्राचार के माध्यम से देशभर में प्रसारित होगा। इच्छुक लोग इसे निर्धारित शुल्क पर बापू टावर तथा डाक विभाग से प्राप्त कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...