@ गांधीनगर गुजरात :-
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने पवित्र श्रावण मास के पहले सोमवार को गांधीनगर में धोळेश्वर महादेव के दर्शन किए।श्रावण मास के अवसर पर शिव आराधना का विशेष महत्व है, इसलिए उन्होंने इस पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार को धोळेश्वर महादेवजी के दर्शन करके अपने दिन के कामकाज की शुरुआत की।

मुख्यमंत्री ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन-पूजन करके सभी नागरिकों की शांति, सुख-समृद्धि और राज्य की प्रगति के लिए प्रार्थना की।उन्होंने धोळेश्वर महादेव के महंत रामस्वरूप पुरीजी के साथ मंदिर परिसर में मुलाकात करके उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और दर्शनार्थियों का भी अभिवादन किया।
