@ चंडीगढ़ हरियाणा :-
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की नई आधिकारिक वेबसाइट https://revenueharyana.gov.in/ को लॉंच किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस नई वेबसाइट के साथ ही राजस्व सेवाएं एक ही मंच पर उपलब्ध होंगी, जिससे नागरिकों को राजस्व कार्यालयों में बार-बार चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं होगी।

इस अवसर पर राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि हरियाणा भूमि प्रशासन में बदलाव लाने में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है।
इस नई वेबसाइट का शुभारंभ हरियाणा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव का प्रतीक है, क्योंकि इसका उद्देश्य आवश्यक सेवाओं को सीधे लोगों तक पहुँचाना है।
हरियाणा की वित्त आयुक्त राजस्व डॉ. सुमिता मिश्रा ने कहा कि इस नई वेबसाइट का शुभारंभ केवल एक डिजिटल उन्नयन ही नहीं, बल्कि हरियाणा के भूमि प्रशासन मॉडल में एक क्रांतिकारी बदलाव है।
