@ चंडीगढ़ हरियाणा :-
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संत कबीर कुटीर में रक्षाबंधन का पर्व हर्ष और उत्साह के साथ मनाया। इस मौके पर हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी मती सुमन सैनी भी मौजूद रहीं।

रक्षाबंधन के इस विशेष पावन अवसर पर पंचकूला जिले के दो सरकारी प्राइमरी स्कूलों तथा रायपुररानी स्थित ‘वेलफेयर सेंटर फॉर पर्सन विद स्पीच एंड हियरिंग इम्पेयरमेंट’ की नन्हीं-नन्हीं बच्चियां अपने शिक्षकों के साथ पहुंचीं और मुख्यमंत्री की कलाई पर प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के प्रतीक स्वरूप राखी बांधी।
नायब सिंह सैनी ने इस अवसर पर कहा, “रक्षाबंधन केवल भाई-बहन का त्योहार नहीं, बल्कि यह प्रेम, त्याग और सुरक्षा की भावना का प्रतीक है। ऐसे अवसर हमें अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ते हैं और समाज में भाईचारे व सौहार्द की भावना को प्रबल करते हैं।
