मुख्यमंत्री ने ‘समृद्धि यात्रा’ के क्रम में समस्तीपुर जिले में विकास योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया

@ समस्तीपुर बिहार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की समग्र समृद्धि के उद्देश्य के साथ चल रही ‘समृद्धि यात्रा’ के क्रम में समस्तीपुर जिले में विकास योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया तथा उनकी प्रगति की समीक्षा की।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने 470 करोड़ रुपए की लागत की 71 योजनाओं का शिलान्यास, 273 करोड़ रुपये की लागत से 74 योजनाओं का उद्घाटन एवं 84 करोड़ रुपये की 43 योजनाओं का कार्यारंभ किया।
साथ ही मुख्यमंत्री ने राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय परिसर में लगाए गए स्थानीय स्टार्टअप, इनोवेशन स्टॉल एवं विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने हकीमाबाद प्रखंड में निर्माणाधीन आर.सी.सी. पुल-सह-बाइपास सड़क का निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री ने जिले में क्रियान्वित की जा रही विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेने हेतु आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सुनिश्चित किया जाए तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इसके अतिरिक्त वहां आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जन-संवाद कार्यक्रम में लोगों को संबोधित भी किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...