मुख्यमंत्री ने यमुनानगर पहुंचकर नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया

@ यमुनानगर हरियाणा :-

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यमुनानगर पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 अप्रैल के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि यमुनानगर व हिसार में दोनों स्थानों पर कार्यक्रमों में कोई कमी न रहे इसके लिए उन्होंने सभी तैयारियों का जायजा लिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को प्रदेश को बड़ी सौगात देने हरियाणा पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री इस दिन यमुनानगर में 800 मेगावाट क्षमता की थर्मल यूनिट का शिलान्यास और हिसार में एयरपोर्ट का उद्घाटन व नए टर्मिनल का शिलान्यास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...