मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना शहर में विभिन्न निर्माणाधीन योजनाओं का निरीक्षण किया

@ पटना बिहार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना शहर में विभिन्न निर्माणाधीन योजनाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को कार्यों में ते लाने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने पाटलिपुत्रा कॉलोनी स्थित निर्माणाधीन पाटलिपुत्रा पार्क संख्या–113 का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पार्क में लोगों के टहलने, जिम, बच्चों के खेल-कूद सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की तथा निर्माणाधीन विभिन्न भागों का अवलोकन किया।
इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने पाटलि पथ पर रुककर नेहरू पथ को पाटलि पथ से जोड़ने हेतु चल रहे निर्माण कार्य की समीक्षा की। साथ ही रूपसपुर नहर के समीप खगौल नेहरू पथ–अशोक राजपथ को जोड़ने वाले रूपसपुर नहर पथ के प्रस्तावित फोरलेन चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य के संबंध में भी जानकारी ली।
इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने सगुना मोड़ के पास रूपसपुर नहर से सगुना मोड़ तक नेहरू पथ के दोनों ओर भूमिगत नाला निर्माण के साथ पथ चौड़ीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से शीघ्र पूर्ण कराया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...