नायब सिंह सैनी ने महम रैली में विकास को लेकर किए बड़े ऐलान

@ चंडीगढ़ हरियाणा :-

मुख्यमंत्री ने महम में आयोजित धन्यवाद एवं विकास रैली में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए 202.77 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा देंगी।
पिछले 11 वर्षों में महम के लिए 121 घोषणाएं की गईं, जिनमें से 105 पूरी हो चुकी हैं और बाकी पर काम जारी है। इस दौरान क्षेत्र के विकास पर 1328 करोड़ रुपये खर्च किए गए।
मुख्यमंत्री ने बताया कि रोहतक जिले में साढ़े 11 हजार युवाओं को बिना खर्ची-पर्ची नौकरी दी गई। साथ ही रोहतक सहित 13 जिलों में 200 मेगावाट की पराली आधारित बायोमास परियोजनाएं स्थापित की जाएंगी। महम के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि देने की भी घोषणा की गई।
 

2 thoughts on “नायब सिंह सैनी ने महम रैली में विकास को लेकर किए बड़े ऐलान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...