@ पटना बिहार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गंगा नदी के किनारे स्थित दीघा पर्यटन घाट पर किये जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के क्रम में माननीय मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि दीघा पर्यटन घाट पर समग्र उद्यान का निर्माण करायें। इस घाट को पक्का घाट बनायें और यहां गंगा आरती की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करायें ताकि यहां बड़ी संख्या में आनेवाले लोग इसका आनंद उठा सकें।
इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने जे.पी. सेतु के समानांतर बनाये जा रहे नये सिक्स लेन गंगा ब्रिज के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पुल का निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में तेजी से पूर्ण किया जाए। इस पुल के बन जाने से पुराने जे.पी. सेतु पर यातायात का दबाव कम होगा तथा उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के बीच आवागमन और अधिक सुगम हो सकेगा।


Hello! This is kind of off topic but I need some advice from an established blog. Is it very difficult to set up your own blog? I’m not very techincal but I can figure things out pretty quick. I’m thinking about making my own but I’m not sure where to start. Do you have any tips or suggestions? Thank you
I’ve recently started a website, the information you provide on this website has helped me greatly. Thank you for all of your time & work. “The achievements of an organization are the results of the combined effort of each individual.” by Vince Lombardi.