@ नई दिल्ली :-
भारत और नेपाल के बीच दशकों से चली आ रही विशेष सैन्य परंपरा को आगे बढ़ाते हुए नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने सोमवार 17 अगस्त 2026 को भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ को नेपाली सेना के जनरल की मानद रैंक प्रदान की। काठमांडू स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित विशेष अलंकरण समारोह में उन्हें यह सम्मान दिया गया।

यह सम्मान भारत और नेपाल के बीच कायम विशेष सैन्य संबंधों, पारस्परिक विश्वास और दोनों सेनाओं के बीच लंबे समय से चले आ रहे सैन्य भाईचारे का प्रतीक है। भारत और नेपाल की सेनाओं के प्रमुखों को एक-दूसरे के देश में मानद जनरल की रैंक देने की परंपरा कई दशकों पुरानी है।
भारतीय सेना के अनुसार, यह सम्मान महज एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि दोनों देशों की सेनाओं के बीच पेशेवर सम्मान और आपसी विश्वास की संस्थागत अभिव्यक्ति है। सैन्य नेतृत्व की कई पीढ़ियां बदलने के बावजूद यह परंपरा लगातार कायम रही है।
जनरल धीरज सेठ की नेपाल यात्रा दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत करने के लिहाज से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। भारत और नेपाल की सेनाओं के बीच नियमित सैन्य आदान-प्रदान, संयुक्त प्रशिक्षण और विभिन्न पेशेवर गतिविधियां लंबे समय से जारी हैं। इनसे दोनों सेनाओं के बीच समन्वय और आपसी समझ को मजबूती मिलती है।

मानद रैंक प्रदान किए जाने से दोनों देशों के पारंपरिक रक्षा संबंधों को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है। यह समारोह भारत और नेपाल की सेनाओं की उस साझा प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है, जिसके तहत दोनों देश ऐतिहासिक संबंधों को आगे बढ़ाते हुए आपसी हित वाले क्षेत्रों में रक्षा सहयोग को मजबूत करना चाहते हैं।
गौरतलब है कि जनरल धीरज सेठ 17 से 19 अगस्त तक नेपाल की आधिकारिक यात्रा पर हैं। यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच सैन्य संबंधों, रक्षा सहयोग और पेशेवर आदान-प्रदान से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

Really enjoying the variety of slots available here. I had a decent winning streak last night. Thanks idricis99.