नगर निगम गुरुग्राम द्वारा मालिबू टाउन क्षेत्र में कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास हुआ

@ गुरुग्राम हरियाणा :-

उद्योग एवं वाणिज्य, वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने नगर निगम गुरुग्राम द्वारा मालिबू टाउन क्षेत्र में कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया।
इनमें अंडरग्राउंड वाटर टैंक का निर्माण, स्टारवुड व जी.एस. ब्लॉक तथा मालिबू टाउन वार्ड-11 में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का कार्य, साथ ही सेंट्रल पार्क (WW-82) और स्टारवुड पार्क के विकास व सौंदर्यीकरण के कार्य शामिल हैं।
उन्होंने आश्वस्त किया कि सभी विकास कार्य चरणबद्ध, समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएंगे तथा नागरिकों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...