नोवामुंडी कॉलेज के वाणिज्य विभाग द्वारा बच्चों का शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन

@ सिद्धार्थ पाण्डेय /चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम ) झारखंड  :-

नोवामुंडी कॉलेज में प्राचार्य डॉ. मनोजित विश्वास के मार्गदर्शन एवं दिशानिर्देश पर वाणिज्य विभाग द्वारा एक शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। भ्रमण का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को वित्तीय साक्षरता के प्रति जागरूक करना एवं बैंकिंग कार्यप्रणाली से अवगत कराना था।

इस अवसर पर वाणिज्य विभाग के सहायक शिक्षकों में राजकरण यादव, नरेश कुमार पान एवं सु शांति पुरती के नेतृत्व में छात्र-छात्राएं स्थानीय बालिझोर कैंप स्थित केनरा बैंक पहुँचे।

इस अवसर पर केनरा बैंक नोवामुंडी ब्रांच के मैनेजर आशुतोष कुमार एवं अन्य सहायक अधिकारियों ने छात्रों का स्वागत किया तथा उन्हें बैंक की कार्यशैली, ग्राहकों को दी जाने वाली सेवाएं, विभिन्न प्रकार के खाते, जमा-निकासी की प्रक्रिया, ब्याज दरें, शिक्षा एवं व्यापार ऋण, एनईएफटी और आरटीजीएस जैसी सुविधाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

छात्रों ने इस दौरान बैंकिंग से संबंधित अनेक प्रश्न किए, जिनका उत्तर अधिकारियों ने सरल एवं स्पष्ट भाषा में दिया। उत्तर पाकर छात्र संतुष्ट नजर आए।

शैक्षणिक भ्रमण से छात्रों को बैंकिंग क्षेत्र की व्यावहारिक जानकारी मिली और उन्हें वित्तीय निर्णय लेने की दिशा में प्रेरणा प्राप्त हुई।

इस अवसर पर विभाग के शिक्षकों सहित छात्र- छात्राओं में अमनदीप गोप, रूबी राउत, अभिषेक बोबोंगा, शीतल केराई, शिवा गोप, मुस्कान सूर, यश दास, सूरज गिरी, विशाल कालिंदी, मंतशा परवीन, विशाल पान, साहिल निषाद, मानवती कुंकल, दिव्या दास, छोटी पान आदि सामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...