@ कमल उनियाल उत्तराखंड :-
विकास खंड द्वारीखाल के सिरांई न्याय पंचायत डाडामंडी में जन -जन की सरकार जन -जन के द्वार के अंतर्गत बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री ऋषि कंडवाल, अपर सचिव श्याम सिंह, अपर मुख्य अधिकारी भावना रावत, अपर जिलाधिकारी, ब्लाक प्रमुख द्वारीखाल बीना राणा, खंड विकास अधिकारी जयकृत विष्ट, जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र राणा ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री ऋषि कंडवाल ने कहा इस तरह के शिविर का आयोजन का उदेश्य केन्द्र तथा राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अन्तिम छोर में बैठे व्यक्ति तक पहुँचाना है।
अपर मुख्य अधिकारी भावना रावत ने कहा सरकार की प्राथमिकता है कि योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुँचे। ब्लाक प्रमुख बीना राणा ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र वासियों का समस्याओं का समाधान क्षेत्र में किया जा रहा है। जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र राणा ने कहा इस तरह के शिविर से जनता में जागरुकता आ रही है।
इस मौके पर रेखीय विभाग सहकारिता, कृषि, बाल विकास, उद्यान, पशुपालन, ग्राम्य विकास विभाग, ने अपने अपने विभागो से संचालित योजनाओं की जानकारी साझा की। शिविर में 45 शिकायतें दर्ज की गयी जिसमे अधिकांश की मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा 135 पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ मिलेगा। शिविर मे विभिन्न विभागो के स्टाल लगे थे जिसमे योजनाओं की जानकारी दी गयी।
इस दौरान भाजपा के द्वारीखाल मंडल अध्यक्ष मनोज गुसांई, जिला पंचायत सदस्य सुराडी अर्जुन सिंह नेगी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुलभूषण सिह, सुरेश सिह, हरेन्द्र सिह रावत, यशपाल सिह, मीना देवी, पुष्पा देवी, आशा देवी, पूनम देवी सहित विभिन्न गांवों से आये प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।

