ओडिशा बनेगा देश का प्रमुख एआई हब, ₹15,000 करोड़ के निवेश से 5,000 नौकरियां

@ भुवनेश्वर ओडिशा :-

ओडिशा ने तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए निवेश आकर्षित करने की दिशा में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। राज्य सरकार ने एचसीएलटेक (HCLTech) और सर्वम एआई (Sarvam AI) के साथ दो महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इन परियोजनाओं के तहत अगले पांच वर्षों में ₹15,000 करोड़ से अधिक का निवेश किया जाएगा, जिससे राज्य में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित आधुनिक तकनीकी अवसंरचना विकसित होगी।

समझौते के अनुसार, ओडिशा के सॉवरेन एआई पार्क में एचसीएलटेक का भारत का पहला एआई डेटा सेंटर स्थापित किया जाएगा। इसके साथ ही भुवनेश्वर में एआई एवं डिजिटल इंजीनियरिंग ग्लोबल डिलीवरी सेंटर भी विकसित किया जाएगा। इन दोनों परियोजनाओं से 5,000 से अधिक प्रत्यक्ष उच्च कौशल वाली नौकरियां सृजित होंगी, जबकि हजारों लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे।

राज्य सरकार का कहना है कि पारंपरिक उद्योगों को मजबूत करने के साथ-साथ नई तकनीक आधारित क्षेत्रों में तेज़ी से निवेश बढ़ाने की नीति के कारण ओडिशा निवेशकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस, मजबूत बुनियादी ढांचा, पारदर्शी नीतियां और परियोजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन ने राज्य को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी निवेश केंद्र के रूप में स्थापित किया है।

सरकार के अनुसार, यह साझेदारी ओडिशा में निवेशकों के बढ़ते विश्वास का प्रतीक है और राज्य को भारत के अग्रणी सॉवरेन एआई हब के रूप में स्थापित करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘पूर्वोदय’ विजन के अनुरूप ओडिशा वर्ष 2036 तक नवाचार आधारित, तकनीक-संचालित और समृद्ध राज्य बनने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...