ओम यूनिवर्सिटी, हिसार में आयोजित वन नेशन-वन इलेक्शन विषय पर संगोष्ठी

@ चंडीगढ़ हरियाणा :-

हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि एक देश-एक चुनाव की अवधारणा देश के संसाधनों की बचत करने, प्रशासनिक कार्यक्षमता बढ़ाने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को अधिक सुगम बनाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।
रणबीर सिंह गंगवा ओम यूनिवर्सिटी, हिसार में आयोजित वन नेशन-वन इलेक्शन विषय पर आधारित संगोष्ठी में विद्यार्थियों और शिक्षकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस तरह के विचार-विमर्श युवाओं में जागरूकता और नीति निर्माण में भागीदारी की भावना को बढ़ावा देते हैं।
उन्होंने कहा कि बार-बार चुनाव होने से न केवल आर्थिक बोझ बढ़ता है, बल्कि विकास कार्य भी बाधित होते हैं। वन नेशन-वन इलेक्शन से प्रशासनिक ढांचा मजबूत होगा और देश भर में एकरूपता आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...